रुड़की।इंटरमीडिएट व हाई स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं के अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी मुजीब मलिक ने कहा कि आज सबसे ज्यादा तालीम की जरूरत है और तालीम के बिना इंसान की जिंदगी में रोशनी नहीं आती।उन्होंने कहा कि तालीम जिंदगी के तमाम रास्ते खोलती है।

पीसीएस अधिकारी तंजीम अली तथा समाजसेवी हाजी सलीम खान ने कहा कि आज हमें चाहे अपने तमाम खर्चों में कमी करनी चाहिए,लेकिन अपने बच्चों को तालीम जरूर देनी चाहिए।कहा कि आज के दौर में बच्चियों ने जिस तरीके से तालीम के मैदान में अपना परचम लहराया है वह हम सबके लिए खुशी का मुकाम है।नगर निगम सभागार में हुए अलंकरण समारोह में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्मृति-चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अंजुमन इतरकाए अदब की ओर से हुए इस कार्यक्रम में कुंवर जावेद इकबाल,राव अफाक अली,सैयद सनाउल हक,सईद कादरी,पार्षद मोहसिन अल्वी,मोहम्मद जावेद फैंसी,दिलशाद खान,सिकंदर हयात,महमूद चौधरी, मोहम्मद चांद खान, शाहनवाज त्यागी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत