हरिद्वार। हरिद्वार के भगवानपुर में एक इंटर कॉलेज के
प्रभारी प्रधानाचार्य पर फर्जी प्रमाण पत्र पर नियुक्ति और राजकोष को लाखों रुपये हानि पहुंचाने का आरोप लगा है। शिकायत निदेशक माध्यमिक शिक्षा और मुख्य शिक्षा अधिकारी से की गई है।
शिकायतकर्ता दीपा वर्मा का आरोप है कि कॉलेज में जिस प्रधानाचार्य को प्रभार दिया गया है। उनकी मूल नियुक्ति ही फर्जी प्रमाण पत्रों पर है। आरोप लगाया कि अन्य अभिलेखों में भी कुट रचना की है। हिंदी प्रवक्ता पद की न्यूनतम अर्हता भी नियुक्ति के समय पूरी नहीं थी। बावजूद इसके प्रधानाचार्य का महत्वपूर्ण पद उनको दे दिया गया है। आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते उच्च स्तर से हुए जांच के आदेश भी दबा दिए गए हैं।
आरोप है कि प्रधानाचार्य ने इस संबंध में एक शपथ पत्र में सत्रांत लाभ नही लेने का दावा किया था। लेकिन उसके बाद भी सत्रांत लाभ लेने के लिए विद्यालय की प्रबंध समिति को प्रार्थना पत्र देकर सत्रांत लाभ लेने की मांग भी कर ली। शिकायतकर्ता ने प्रधानाचार्य के प्रस्ताव का अनुमोदन नहीं देने की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने विभाग से महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर अन्य कई तरीकों से शासनादेश के प्रतिकूल डाउन ग्रेड प्रधानाचार्य बनकर तथा हिंदी प्रवक्ता पद को रिक्त दर्शाकर विद्यालय के एक सहायक अध्यापक को हिंदी प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के फल स्वरुप राजकोष को लाखों रुपये की हानि पहुंचाई है।

शिकायत में कहा गया है कि राजनीतिक दबाव के चलते उच्च स्तर से हुए जांच के आदेश भी दबा दिए गए हैं। शिकायतकर्ता दीपा वर्मा का कहना है कि भगवानपुर के इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता पद पर सेवारत एवं डाउनग्रेड प्रभारी प्रधानाचार्य कूट रचना कर नियम विरुद्ध सत्रांत लाभ का प्रस्ताव पारित कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेज दिया है। उधर अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. एसबी जोशी ने बताया कि हरिद्वार जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए अधिकृत किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में कॉलेज के सीनियर शिक्षक के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
सिस्टम के हाथ अभी तक दूर, क्या राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है प्रधानाचार्य को
तमाम सपूतों के बाद भी प्रधानाचार्य को बचाने की कोशिश की जा रही है। सिस्टम भी प्रधानाचार्य का जमकर साथ दे रहे हैं। राजनैतिक संरक्षण भी प्राप्त है। प्रधानाचार्य के पक्ष में नेताओं के फोन अधिकारियों पर जा रहे हैं। प्रधानाचार्य एक दल से भी जुड़ा हुआ है। जिसके चलते अभी तक एसआईटी की जांच को दबाया जा रहा है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत