रुड़की।ज्योतिष गुरुकुलम् पुरानी तहसील में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम सातवें दिन कथा की पूर्णाहुति दे राष्ट्र कल्याण के लिए विशेष यज्ञ किया गया,जिसमें 1008 आहुतियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के मित्रों का जाप कर हवन किया गया।

कथा व्यास आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने श्रीकृष्ण और सुदामा जी की मित्रता का प्रसंग सुनाया।उन्होंने कहा कि सुदामा जी भगवान श्रीकृष्ण के भक्त और मित्र थे।मित्रता में स्वार्थ नहीं होता।सुदामा जी के मन में कोई स्वार्थ नहीं था।भगवान श्रीकृष्ण द्वारकाधीश थे।द्वारिका के राजा थे,जबकि सुदामा जी गरीब ब्राह्मण थे।पूजा-पाठ भगवान के आराधना व उपासना करने वाले थे।निरंतर भगवान का चिंतन करते थे,कोई लोभ उन्हें नहीं था।सुदामा जी अपनी पत्नी के कहने पर द्वारकाधीश श्रीकृष्ण से मिलने द्वारिका गए।

भगवान श्रीकृष्ण ने उनके चरणों को धोया और उन्हें सब कुछ दे दिया।भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता निस्वार्थ भाव की थी।कलयुग के मित्रता स्वार्थपूर्ण हो गई है।कलयुग में लोग स्वार्थ पूर्ण हो गए हैं।कहा कि आजकल मित्रता भी स्वार्थ के लिए की जाती है।हमें भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए।उनके अनुसार अपने जीवन में आचरण करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कलयुग में भक्ति प्रधान है।दान का महत्व है।निरंतर भक्ति करनी चाहिए,दान देना चाहिए।कहा कि कलयुग में पाप बढ़ जाएगा और झूठ का बोलबाला होगा।भाई-भाई का दुश्मन हो जाएगा,सब लोग अपना धर्म छोड़ देंगे।स्वार्थ व क्रोध के कारण रोग बढ़ जाएंगे।हर कोई परेशान रहेगा उन सब का निवारण भगवान की भक्ति है।श्रीमद् भागवत की कथा कथा सुनने से सब कष्ट दूर हो जाएंगे।कथा व्यास आचार्य रमेश जी महाराज का जन्म दिवस भी गौ दिवस के रूप में मनाया गया।

उन्होंने कहा कि गौ राष्ट्र माता है। सनातन धर्म में गौ की बहुत बड़ी महत्ता है।गौ माता की निरंतर सेवा करनी चाहिए।कहा कि मैं अपने जन्म दिवस को गौ माता को समर्पित करता हूं।गौ की सेवा करना राष्ट्र की सेवा करना हमारा परम धर्म है।हमें अपनी संतान को अच्छे संस्कार देने चाहिए।हमारे पांच प्राण हैं।गो,गंगा,गीता,गायत्री और गोपाल इनकी निरंतर रक्षा करनी चाहिए।कथा में निवर्तमान मेयर गौरव गोयल,विधायक प्रदीप बत्रा,ब्रह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा,पार्षद जेपी शर्मा,डॉ०अनिल शर्मा,सुधांशु वत्स,भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण संधु,पं०विकास शर्मा,समाज सेविका रश्मि चौधरी व नीलम चौधरी,एडवोकेट नवीन कुमार जैन,सतीश धीमान,नीरज कपिल,अंकित शर्मा,इमरान देशभक्त, राधा भटनागर,चित्रा गोयल,रेनू शर्मा, सोनिया राणा,सुलक्षणा सेमवाल,मोनिका,टोनी गंगाभक्त,ऋषिपाल सिंह आदि अनेक भक्तगण मौजूद रहे,अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत