रुड़की।कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग (कोर) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि कोर विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है,यहां से छात्र एवं छात्राएं नई सोच व धारणा के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज मुझे अधिक खुशी है कि जब लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने पुरस्कार जीते हैं।उन्होंने कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन समिति,शिक्षक एवं अभिभावक मुख्य रूप से बहुत प्रसन्न हैं।आज छात्र-छात्राओं के माता-पिता का मान बढा है।उन्होंने डिग्री धारकों से आह्वान किया कि आज राष्ट्र को ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की जरूरत है,जो देश को आगे ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।महामहिम राज्यपाल ने कहा कि आज जिस प्रकार से राष्ट्र में तकनीक दस्तक दे रही है वह छात्रों के लिए एक बेहतर अवसर है।हम आज 5G,6G की ओर बढ़ रहे हैं।डिग्री धारकों को भी इसका लाभ उठाना चाहिए और इस गति में अपनी भूमिका निभाने के लिए इनको आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज आपको नौकरी तलाशनी नहीं है,बल्कि नौकरियां के अवसर पैदा कर नई सोच के साथ आगे बढ़ाना है।राज्यपाल ने कहा कि आज नया भारत तेज गति से विकास की यात्रा पर आगे बढ़ रहा है।भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है,जिसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी।इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय की प्रथम सेठ रोशन लाल जैन ट्रॉफी सत्र,2021-24 सुश्री मुस्कान पांडे,दूसरी सेठ रोशन लाल जैन ट्रॉफी सत्र,2021-23 सुश्री इशिका शर्मा और तीसरी सेठ रोशन लाल जैन ट्रॉफी सत्र,2022-24 श्री अभिषेक जैन को प्रदान की गई।दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर मनीष कुमार ने की।विश्वविद्यालय में कुलसचिव प्रोफेसर डॉक्टर अंकुश मित्तल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।इस मौके पर हरिद्वार जिला अधिकारी कर्मेंद्र सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल,निदेशक मनीष जैन,अध्यक्ष जेसी जैन,उपाध्यक्ष श्रेयांश जैन तथा कॉलेज के छात्र-छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहा।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत