भगवानपुर।। स्थानीय आर एन आई इंटर कॉलेज में फ्लाई ओवर मैन ऑफ दिल्ली के अवार्ड से सम्मानित और आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर के पूर्व छात्र दिनेश सिंह का स्वागत किया गया।।

दिल्ली पी डब्लू डी से इंजीनियर इन चीफ के पद से रिटायर्ड दिनेश सिंह का कॉलेज सभागार में गर्म जोशी के साथ स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य डॉ अशोक शर्मा आर्य ने कहा कि भारत सरकार की ओर से नियुक्त हुए दिनेश सिंह ने अंडमान निकोबार, मेरठ एवं बंगाल जैसे विभिन्न प्रांतो में रहकर फ्लाई ओवर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया, साथ ही कहा कि वर्ष 2014 में इन्हें दिल्ली में विशिष्ट सेवा के लिए फ्लाई ओवर मैन ऑफ दिल्ली का अवार्ड दिया गया।। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य रचित अग्रवाल ने उनका स्वागत करते हुए कहा की सड़क एवं पुलो के निर्माण में विशेष दक्षता रखने वाले दिनेश सिंह विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे हैं।।

साथ ही कहा कि यह इस कॉलेज का सौभाग्य है कि इस कॉलेज एवं आईआईटी रुड़की से पढ़े दिनेश सिंह सादा जीवन एवं उच्च विचार को मानने वाले रहे हैं। इस अवसर पर अपने कॉलेज के दिनों को याद कर भावुक हुए इंजीनियर दिनेश सिंह ने कहा कि यहां आकर मुझे अपनेपन एवं बचपन का आभास हो रहा है उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा की मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप छात्रवृत्ति मिले।। इस अवसर पर पधारी उनकी पत्नी मधु आर्या ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ आने का अवसर प्राप्त हुआ उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि वह वेदों का पठन-पाठन आवश्यक रूप से बच्चों को कराएं, ताकि बच्चों में भारतीय संस्कृति के गुण विकसित हो सके।। इस अवसर पर राजेश आर्य, आलोक कंडवाल, राजीव सैनी ,शर्मिला नागर ,प्रधान लिपिक मांगेराम, ऋषि पाल सिंह आदि ने दिनेश सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अनुकरणीय बताकर उनके योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की।।

स्वागत करने वालों में डॉ सारिका सैनी ,आराधना, चारु चौहान, आरती ,दीपा , दिवित दीक्षित, राजेश चंद्र ,ललित गर्ग, वासुदेव, मोहित सैनी ,जतिन त्यागी, नीरज शर्मा, यश गोस्वामी सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।। इस अवसर पर दिनेश सिंह तथा मधु आर्य को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव सैनी ने किया।।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत