भगवानपुर । कस्बे स्थित साई बाबा मंदिर के प्रांगण में किन्नर समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। प्राचीन भारतीय इतिहास हो या वर्तमान समय किन्नर समाज का हमेशा ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है

चाहे राम मंदिर निर्माण मे इनके सहयोग को देखे या देश की कठिन परिस्थितियों मे इनके योगदान को देखें किन्नर समाज हमेशा सहयोग, सहायता, सेवा व समर्पण भाव से खड़ा हुआ मिलेगा। भले ही समाज किन्नरों को अपनाने और उन्हें सम्मान देने में कतराता हो लेकिन किन्नर समाज के लोग आज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की साथ-साथ इस समाज की अच्छाई के बारे में भी लगातार सोच रहे हैं इसके साथ ही ये समाज में बदलाव लाने और लोगों की मदद करने की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं इस बात का ताजा उदाहरण है किन्नर समाज

मोना किन्नर समाज का हिस्सा है मोना पिछले कुछ साल से लगातार समाज सेवा कार्य में जुटी हुई है
भगवानपुर क्षेत्र के नगर वार्ड नंबर 6 मे रहने वाली मोना किन्नर भी भाद्रपद माह की कृष्ण अष्टमी को सम्पूर्ण भारत मे धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहार ,जन्माष्टमी महोत्सव को भी किन्नर समाज के मंडल सदस्यों ने जिस उत्साह ,उमंग, भक्ति श्रधा के साथ मनाया वह देखते ही बनता था। ऐसा लग रहा था मानो सम्पूर्ण किन्नर समाज गोपियों के रूप में भगवान कृष्ण की भक्ति भावना मे डूबकर सम्पूर्ण भक्ति भाव से भावविभोर होकर नृत्य कर रहे हों।

सम्पूर्ण दर्शक भावविभोर होकर उनके कृष्ण प्रेम मे डूबे नृत्य को मंत्रमुग्ध होकर देखते रहे। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने फीता काटकर किया। किन्नर समाज के गुरु. मोना देवी व अंजली शर्मा द्वारा पटका व पगडी पहनाकर सुबोध राकेश व नरेश प्रधान, कुक्कू पंडित, विक्की पंडित को सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर सुबोध राकेश ने संदेश दिया कि यह त्योहार धर्म की स्थापना, मानव जाति के कल्याण और विश्व मे शांति तथा सौहार्द का प्रतीक है हम सभी को यह त्योहार श्रद्धा भक्ति और प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा दृष्टी हमेशा इस समाज पर सदा बनी रहे। इस महोत्सव मे किन्नर समाज से गुरु मोना देवी,अंजलि शर्मा, काजल सोनम,ज्योति रुड़की किन्नर समाज से गुरु आशु रावत, सपना किन्नर, उर्मि किन्नर, अंकित बाबा आदि ने सहभागिता की. सर्वसमाज से सुनील बंसल, बिट्टू चौधरी, नरेश प्रधान, अंकुश पंडित, मोना शर्मा, सोनू शर्मा, शुभम शांडिल्य ,भगवती, अमित शर्मा, संजय धीमान, प्रशांत धीमान, मांगेराम उर्फ नीटू , अजीत धीमान, आकाश शर्मा, आनंद दुबे आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत