रुड़की।उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता द्वारा लोटस होटल में रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें आंगनवाड़ी व आशा कार्यकत्रियों द्वारा सचिन गुप्ता को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

रक्षा सूत्र कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकत्रियों ने सचिन गुप्ता को रक्षा सूत्र बांधा।प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका पूजा गुप्ता द्वारा रक्षा सूत्र पहन कर बहनों को शगुन के तौर पर उपहार तथा मिठाइयां भेंट की गई।उन्होंने सभी बहनों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी रक्षा-सुरक्षा के लिए हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे।इस दौरान उन्होंने कहा कि सचिन गुप्ता जैसे सरल स्वभाव के धनी भाई सभी को मिलें।याद रहे कि पिछले अनेक वर्षों से सचिन गुप्ता लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम कर राखियां बंधवाते हैं।

इस अवसर पर सुदेशना धीमान,रितु कंडियाल,सरिता,शोभा भटनागर,सुषमा मोरी,अंशुल,नीलम,गीता सभरवाल,मधु वर्मा आदि सैकड़ों आंगनवाड़ी व आशा कार्यकत्री बहनों ने रक्षा सूत्र कार्यक्रम में भाग लिया।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत