भगवानपुर:- कांवड़ यात्रा पूरी हो जाने के बाद अब भगवानपुर क्षेत्र समेत जिले में बागड़ यात्रा शुरू हो गई है। बागड़ यात्रा में क्षेत्रवासी राजस्थान जाते हैं और भगवान गोगा जाहरवीर की महाड़ी पर माथा टेककर लौटते हैं। लौटने पर बड़े भोजन कंदूरी का आयोजन होता है।

इस बार हरिद्वार से लगभग चार करोड़ कांवड़िए जल भरकर रवाना हुए। 2 अगस्त को महाशिवरात्रि के बाद कांवड़ यात्रा पूरी हो गई थी। अब बृहस्पतिवार 8 अगस्त से भगवानपुर क्षेत्र सहित पूरे जनपद में बागड़ यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है। भगवानपुर के खुब्बनपुर महाड़ी के पुजारी सुधीर कश्यप ने बताया कि बागड़ यात्रा में लोग राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के विधानसभा भादरा स्थित गोगाजी की महाड़ी पर माथा टेक कर आते हैं।

उन्होंने बताया कि लौटने पर उनके घर में बड़े भोजन कंदूरी का आयोजन होता है। इसमें कढ़ी और चावल का प्रसाद प्रमुख रूप से बनाया जाता है। पुजारी सुधीर कश्यप ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बागड़ यात्रा में हिस्सा लेने के लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं पड़ती और कंदूरी में भी किसी को निमंत्रण नहीं भेजा जाता है। जिसे जानकारी मिलती है वह कंदूरी में भाग लेने जरूर आता है। बृहस्पतिवार से क्षेत्र से दर्जनों जत्थे बागड़ यात्रा के लिए रवाना हो गए।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत