रुड़की।नगर विधायक की बड़ी बहन मंजू कपूर तथा उनके जीजा अनिल कपूर ने रामनगर स्थित होटल में पत्रकार वार्ता कर प्रदीप बत्रा पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर उनकी संपत्ति हड़पने को आरोप लगाया।प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि विगत पांच अगस्त को एडीजी द्वारा एसीजेएम के निर्णय की पुष्टि करते हुए केस दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए गए थे,किंतु आज पांच दिन गुजर जाने के पश्चात भी पुलिस द्वारा विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह सरासर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है और उन्होंने पुलिस से मांग की कि वह तत्काल मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करे।उन्होंने बताया कि प्रदीप बत्रा के द्वारा उन्हें लगातार डराया जा रहा है और सत्ताधारी विधायक होने से उनको न्याय नहीं मिल रहा है।वे लगातार न्यायालय तथा उच्च अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।इस दौरान नगर विधायक की बड़ी बहन मंजू कपूर ने भावुक लहजों में अपने छोटे भाई प्रदीप बत्रा पर डराने धमकाने का आरोप लगाया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत