रुड़की।डॉ०बीआर अंबेडकर समाज कल्याण समिति (रजि०) रुड़की,हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ०मेघराज सिंह का शपथ ग्रहण समारोह पूर्व विधायक स्व०चंद्रशेखर भट्टे वाले के कार्यालय बीएसएम तिराहा,रुड़की में आयोजित की गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव प्रकाश व संचालन रमेश चंद द्वारा किया गया।सर्वप्रथम संचालक रमेश चंद द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ०मेघराज सिंह को शपथ दिलाने के लिए समिति के संरक्षक शिवप्रकाश को आमंत्रित किया गया,तत्पश्चात संरक्षक शिव प्रकाश द्वारा समिति के अध्यक्ष पद पर चयनित डॉ०मेघराज सिंह को शपथ ग्रहण कराई गई।इस दौरान सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से डॉ०मेघराज सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।शपथ ग्रहण समारोह के इस अवसर पर उपस्थित रूप सिंह दधैरा,प्रेम सिंह सेवा निवृत्त अधिशासी अभियंता,योगराज सिंह,नरेंद्र कुमार प्रधानाचार्य,नरेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त सहायक अभियंता,मोतीलाल मौर्य पूर्व बैंक प्रबंधक,सत्यपाल सिंह पूर्व मुख्य अधिकारी जिला पंचायत,रघुनाथ पूर्व अधिशासी अभियंता आदि ने डॉ०मेघ राज सिंह को आशीर्वचन के रूप में समाज की उन्नति के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में श्याम वीर सैनी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री द्वारा शाल ओढ़ाकर कर डॉ०मेघ राज सिंह का स्वागत किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ०मेघराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी का सम्मान करते हुए साथ लेकर चला जाएगा,जिससे समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सके।मुझे समाज का सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ है,मैं उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं और उम्मीद करता हूं कि मुझे इसी तरह से अपने बुजुर्गो और सम्मानित साथियों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।सम्मान समारोह में डॉ०जीत पाल सिंह,नरेश कुमार बर्मन,देवी सिंह,मदन लाल जोली,नरेंद्र पाल,इंद्राज गौतम, सत्यपाल सिंह,राजपाल सिंह, एडवोकेट बालेश्वर कुमार,सतीश कुमार,फकीर चंद,जगपाल सिंह, सुलेख चंद,ओमपाल सिंह,मुनेश सहगल, मदनपाल सिंह,अशोक कुमार,बाबूराम,सचिन कुमार,संजीत कुमार,डॉ०बृजेश कुमार,राजकुमार,परविंदर कुमार,रकम सिंह,गिरधारी लाल, अंकित कुमार बौद्ध,सनोज कुमार,देवानन्द,राकेश गोंधी,अश्विनी अष्टवाल,अभय सिंह, प्रमोद कुमार,संजीव कुमार,अरुण कुमार, तिलक राज,कदम सिंह,अक्षय कुमार गौतम,रजनीश कुमार,नाथीराम, वैभव आनंद,विवेक कुमार,प्रदुमन कुमार, सुनील कुमार,त्रिलोकी नाथ, धर्मवीर,आकाश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत