रुड़की।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष पर ग्राम ब्रहमपुर कान्हापुर स्थित रविदास मंदिर में सत्संग में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि गुरु जी ने अपने संपूर्ण जीवन में जातिगत भेदभाव,सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के विरुद्ध निर्भीक स्वर उठाया।कहा कि लक्ष्य जितना बड़ा होगा,मार्ग भी उतना बड़ा होगा और बाधायें भी अधिक आएँगी,जिसके लिए सामान्य आत्म विश्वास नहीं बहुत उच्च स्तर का आत्म विश्वास चाहिए।उन्होंने कहा कि एक क्षण के लिए भी निराशा आयी वहीं लक्ष्य मुश्किल और दूर होता चला जायेगा।मनुष्य का सच्चा साथी और हर स्थिति में उसे संभालने वाला अगर कोई है तो वह आत्मविश्वास ही है।दूसरों के ऊपर ज्यादा निर्भर रहने से आत्मिक दुर्बलता तो आती है,साथ ही छोटी-छोटी ऐसी बाधायें आती हैं,जो पल में तुम्हें विचलित कर जाती हैं।स्वयं पर ही भरोसा रखें।दुनिया में ऐसा कुछ नहीं जो तुम्हारे संकल्प से बड़ा हो।कहा कि आज हमें संत शिरोमणि गुरु रविदास के आदर्शों पर चलकर अपने समाज को शिक्षित व संपन्न बनाना चाहिए।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा गुरुजी का आशीर्वाद लिया।इस मौके पर राजकुमार दास गुरु जी,विनोद कुमार,श्याम कुमार,पवन कुमार, बिजेंद्र कुमार,ईसम सिंह,राजेश कुमार, देशराज,अमर सिंह,दयाराम,बृजेश कुमारी,गीता रानी,कल्पना व गुड्डन आदि भक्तगण मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत