रुड़की।गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में “एक शाम,शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम संयोजक यूट्यूब नजराना सलमानी द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा हरिद्वार व आसपास जनपदों से आए आए गायकों ने देशप्रेम एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का उद्घाटन नजराना सलमानी तथा गायक शेरू मालिक द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए जहां सभी ने मिलकर अपनी जानों की कुर्बानी दी,वहीं ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए अमर शहीदों ने जान की परवाह न करते हुए अपना सब कुछ देश को आजादी दिलाने में न्योछावर कर दिया।आज हमें उन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि जो आजादी हमें प्राप्त हुई है वह इन्हीं अमर शहीदों की दी हुई कुर्बानी का परिणाम है।इस अवसर पर गायक जावेद अंसारी,समीर सिंगर,जावेद राणा,सोना कुरैशी, साजिद अली,अकबर अली,तनवीर सलमानी,अजीम, जाहिद व सुफियान ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये।इस अवसर इस मौके पर दानिया खान,अतीक मलिक,सुल्तान अहमद,साहिबा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




गैस की बढ़ती कीमतों तथा गैस किल्लत को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने नारेबाजी कर फूंका भाजपा सरकार का पुतला
भारत और ईरान के संबंधों को कोई नहीं मिटा सकता,प्रोफेसर नियाजी
नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते लगे कूड़े के अंबार,निगम प्रशासन ने हड़ताली कर्मियों को काम पर लौटने को कहा,कांग्रेस ने दिया समर्थन
महिलाओं की समस्याओं के लिए संघर्षरत डॉ०संजना नायर को लंदन की संस्था द्वारा किया गया सम्मानित
नगर की जामा मस्जिद में रमजान उल मुबारक के चौथे जुमा की नमाज अदा कर की गई अमनों सलामती और खुशहाली की दुआएं
सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते मेयर व नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम प्रशासन उतरा सड़कों पर