रुडकी।श्री लक्ष्मी नारायण खाटू श्री श्याम,लालकुर्ती स्थित मंदिर में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।देर रात तक श्रद्धालुओं ने बाबा के भजनों का आनंद लिया।

इंदौर से आए प्रसिद्ध भजन गायक संजय कुमार तथा स्थानीय भजन गायक दिनेश बजरंगी ने बाबा श्याम के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।इस जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा का गुणगान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर समिति एवं कार्यक्रम आयोजक मंडल द्वारा जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे फोनिक्स कॉलेज के चेयरमैन तथा समाजसेवी चैरब जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।चैरब जैन ने कहा कि सभी को धर्म के कार्यों में आगे बढ़कर अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए,ताकि हमारे धर्म संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से भावी पीढ़ी को अपने धर्म के बारे में सही जानकारी प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन करने से धर्म प्रेमियों में सनातन के प्रति रुचि बढ़ती है तथा धर्म के प्रति आस्था भी बढ़ती है।जन्मोत्सव में मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश ध्यान,समिति अध्यक्ष संजय बंसल,कोषाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल,उप सचिव अशोक अग्रवाल,विनोद रस्तोगी, श्याम सेवक,अनिरुद्ध ध्यानी,शौर्य बंसल,भानु बंसल,आदि बंसलभव्य बंसल,अश्वनी चौधरी, व प्रिया अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।




मानकमजरा गाँव में श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे पिरान कलियर विधायक के आवास पर,दी ईद की मुबारकबाद
स्व०पंडित बाबू मनोहर लाल शर्मा ने हजारों घरों में शिक्षा की रौशनी दी, उनका जीवन शिक्षा और समाज को रहा समर्पित,अफजल मंगलौरी
कस्बे के भगवानपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परियोजना अधिकारी रुड़की प्रथम को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूरी न होने से हैं नाराज
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन,गणमान्यजन रहे मौजूद