क्योंकि अब सरकार ने खेती की जमीन पर मकान बनाने पर बैन लगा दिया है. सरकार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना एनओसी के किसान हो या व्यापारी खेती की जमीन पर कंस्ट्रेक्शन नहीं कर सकता है।

आपको बता दें कि अभी तक कोई भी किसान गांव या कस्बों के बाहर अपनी खेती की जमीन पर बिना कुछ सोचे-समझे मकान बना लेते थे. लेकिन नए नियमों के मुताबिक अब मकान बनाने के लिए नियम फॉलो करने होंगे. उसके बाद ही आप मकान बना सकते हैं. आईये जानते हैं खेती की जमीन पर मकान बनाने के नियम क्या हैं… दरअसल, गांव-देहात में अभी तक खेती की जमीन पर मकान बनाने के लिए कहीं से भी अनुमति लेने की जरूरत नहीं होती थी. किसान अपनी या गांव के बाहर जमीन खरीदकर मकान बना लेते थे. इसी वजह से गांवों का विस्तार भी खूब हो गया है. लेकिन हाल ही में यूपी सरकार ने इस पर रोक लगा दी है।
इसके पीछे सरकार का उद्देश्य घटती खेती को रोकना बताया जा रहा है. क्योंकि लगातार खेती की जमीनों में बिल्डिंग बनकर खड़ी हो गई हैं. इसलिए अब बिना सरकारी अनुमति के कोई भी खेती की जमीन पर मकान नहीं बना सकता है। नए नियमों को मुताबिक, अब कोई भी खेती के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जमीन पर बिना इजाजत के निर्माण नहीं कर सकेगा. उत्तर प्रदेश में शहरों में खेती के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जमीन पर अवैध तरीके से होने वाले आवास की निर्माण व्यावसायिक निर्माण को रोकने के लिए यह फैसला लिया है. यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं।
यही नहीं मुकदमा दर्ज करने के लिए भी कहा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी के अपने आदेश में बताया है कि खेती की जमीन पर निर्माण करवाने के लिए पहले प्रशासन से एनओसी लेनी होगी. आदेश के अनुसार इसके लिए संबंधित विकास प्राधिकरण से एनओसी लेने की जरूरीत होगी. संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी से मिलकर इसके बारे में जानकारी करें. साथ ही संबंधित लैंड का सर्वे कराया जाएगा. जिसके बाद प्राधिकरण या नगर पालिका आदि से आप एनओसी ले सकेंगे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत