भगवानपुर :। हरिद्वार की भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा ने झबरेड़ा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक देशराज करनवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए बिलख पड़ी। उन्होंने कहा कि ये विकास कार्यों में बाधा बन रहे हैं और उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। यदि इनका हस्तक्षेप बंद न हुआ तो वह कानूनी कार्यवाही करने को बाध्य होगी। फिलहाल उनके आरोपों से सियासी माहौल गर्मा गया है।
16 नवंबर शनिवार को नगर के ब्लॉक सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह अनुसूचित जाति से आती हैं। भाजपा संगठन के सहयोग से कम उम्र और शिक्षित होने के कारण उन्हें ये जिम्मा दिया गया। उनके ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद से ही झबरेड़ा पूर्व भाजपा विधायक अपनी मनमानी से ब्लॉक में करते आ रहे हैं। शुरुआती कुछ दिनों में तो मान सम्मान रखने या माहौल समझने का प्रयास किया, जब उन्हें लगा कि गड़बड़ हो रहा है तो उसने अधिकारियों से शिकायत करना शुरू की।

भाजपा का नारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का रहा है लेकिन भाजपा के ही एक पूर्व विधायक पर भाजपा की ब्लॉक प्रमुख ने लगाए गंभीर आरोप क्या है पूरा मामला
भाजपा समर्थित भगवानपुर की ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्नवाल जिसने आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया प्रेसवार्ता में इसके साथ इसकी माता और साथी बीडीसी सदस्य है प्रमुख साहेबा के आरोप है कि उनके ताऊ भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्नवाल ने उन्हें बहुत प्रताड़ित किया है दो साल पहले बनी ब्लॉक प्रमुख आज पहली बार मीडिया के सामने आई और उन्होंने बताया कि उनके कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवाए है और उनके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कायम करवाने का काम भी किया है उनके घर पुलिस भिजवाई है उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका जाती प्रमाण पत्र उनके ताऊ पूर्व विधायक ने अपने कब्जे में करके रखा हुआ है कई बार मांगने पर भी नहीं लौटाया एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो अब ब्लॉक की सभी जिम्मेदारियों को खुद निभाएंगी और उन्हें सरकार से सहयोग की पूरी उम्मीद है ,,,
*प्रेसवार्ता में साथ आई ब्लॉक प्रमुख की माता ने कहा देशराज कर्नवाल ने मेरी बेटी को नाम का प्रमुख बनाया ब्लॉक प्रमुख बनाकर मेरी बेटी से झाड़ू पोछा लगवाया और नौकरानियों की तरह से काम करवाया*
इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जब पूर्व विधायक देशराज कर्नवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वो कहीं बाहर है पूछने पर उन्होंने फोन पर बताया कि भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश और भाजपा नेता सुबोध राकेश मिलकर उनके साथ ये खेल खेला है!
*वही भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा है कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ की है और देशराज कर्नवाल अपनी करनी का फल भोग रहे है*




मानकमजरा गाँव में श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे पिरान कलियर विधायक के आवास पर,दी ईद की मुबारकबाद
स्व०पंडित बाबू मनोहर लाल शर्मा ने हजारों घरों में शिक्षा की रौशनी दी, उनका जीवन शिक्षा और समाज को रहा समर्पित,अफजल मंगलौरी
कस्बे के भगवानपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परियोजना अधिकारी रुड़की प्रथम को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूरी न होने से हैं नाराज
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन,गणमान्यजन रहे मौजूद