भगवानपुर:- विधानसभा भगवानपुर क्षेत्र के गांव भलस्वागाज में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की वन माफिया द्वारा आम के हरे भरे पेड़ों पर आरी चला कर कटान किया जा रहा है सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक जेसीबी को हिरासत में लिया है

जबकि टीम के पहुंचने से पहले वन माफिया आम के पेड़ों की लकड़ी को लेकर पहले ही रफू चक्कर हो चुके थे मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी विनय राठी ने बताया की आम के 16 पेड़ बिना किसी परमिशन के काटे गए हैं जिनकी लकड़ी ठेकेदार उठा कर ले गए हैं

जिसकी तलाश की जा रही है और जल्दी ही लकड़ी को भी बरामद किया जाएगा उन्होंने कहा की वन माफियाओं की खैर नहीं होगी। उन्होंने बताया इस मामले में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं जो की लकड़ी काटने का काम करते हैं इसमें अकरम निवासी बढेडी शमीम निवासी बिनारसी तथा मेहर चंद निवासी चूड़ीवाला के नाम सामने आए हैं तथा जांच कर वन माफियाओ के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी सूत्रों की माने तो काफी दिनों से वन माफिया वन विभाग के ही किसी अधिकारी की शह पर आम के हरे भरे पेड़ों को काटने का काम काफी दिनों से कर रहे थे।

पिछले महीने भी सूचना प्राप्त हुई थी कि इसी बाग से कुछ वन माफिया पेड़ों का कटान कर रहे हैं जिस पर वन क्षेत्र अधिकारी विनय राठी द्वारा क्षेत्र की टीम को भेजा गया था सूत्रों की माने तो उक्त टीम ने ट्रैक्टर ट्राली को भी पकड़ लिया था लेकिन फिर सेटिंग वेटिंग के चलते उसको छोड़ दिया गया तथा वन क्षेत्र अधिकारी को भ्रमित कर बताया गया की सूचना गलत थी। जो कि क्षेत्र में काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा इसके बाद वन माफियाओं ने आज फिर रात के अंधेरे में फिर से 16 पेड़ों पर आरी चला दी और लकड़ी लेकर रफू चक्कर हो गए

सूचना पर पहुंची टीम ने एक जेसीबी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा जल्द ही उक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत