रुड़की।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा है कि आज देश में नफरत का माहौल पैदा करके देश की एकता व अखंडता को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है,लेकिन हमारे देश की यह रिवायत रही है कि यहां सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता ऐसी रही है,जिस पर पूरे विश्व ने गर्व किया है और इस एकता को कोई मिटा नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि मैं दरगाह साबिर पाक में एक सांसद या नेता की हैसियत से नहीं,बल्कि एक सच्चे हिंदुस्तानी के रूप में यहां पर एकता,शांति,सद्भाव का पैगाम लेकर आया हूं और मेरी यही दुआ और कामना है कि हमारा देश विश्व का मार्गदर्शन करे।यह प्रेम का प्यार गुलदस्ता इसी तरह से प्रफुल्लित रहे,

इससे पूर्व कव्वाली के साथ उन्होंने दरगाह साबिर पाक में अपनी चादर पेश की और अपने नेता अखिलेश यादव की दीर्घायु के लिए कामना की।इस मौके पर जिला प्रेस एसोसिएशन सहारनपुर के संरक्षक जावेद साबरी,अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी,राव इनाम साबरी,मेहताब साबरी,मोहम्मद अय्यूब,दिलशाद अहमद, सपा के प्रदेश सचिव मौसम अली ने उनका स्वागत किया।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत