भगवानपुर । राघोमल ओमप्रकाश डिग्री कॉलेज भगवानपुर में प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत बी ए द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मिस मॉडल मीनू, मिस फ्रेशर अफ्शा एवं मिस ब्यूटी मंजू चुनी गयी।

सभी छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। समारोह में बहुत से प्रोग्राम कराए गए जिनके विजेताओं को महाविद्यालय के प्रबंध समिति से अनुराग गोयल एवं राखी ने छात्राओं को प्राइज वितरित किए, एवं छात्राओं के अग्रिम सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम समापन के बाद प्रबंधक की ओर से सभी के लिये भोजन की व्यवस्था की गयी। समारोह में महाविद्यालय समिति से अनुराग गोयल, राखी, प्राचार्य संजय कुमार, शिप्रा गौतम, डा0 अनिता कौशिक, सुदीक्षा, आयशा, शबनम, आशा, अश्वनी, मांगेराम मुरली एवं सभी छात्राएं सम्मिलित रही।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत