रुड़की।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,आईआईटी रुड़की कर 24 वां दीक्षांत समारोह सत्ताईस जुलाई को आयोजित किया जाएगा।समारोह में नैसकाम की अध्यक्ष देवयानी घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।इस आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में कुल 2513 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी।उक्त् जानकारी आईआईटी केंपस स्थित सीनेट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में निदेशक केके पंत ने दी।उन्होंने बताया कि सत्ताईस जुलाई को दीक्षांत समारोह होगा,जिसमें मुख्य अतिथि नैसकाम के अध्यक्ष देवयानी घोष होगी,जोकि प्रौद्योगिकी उद्योग की अनुभवी है और गत तीस वर्षों के इतिहास में नैसकाम का नेतृत्व करने वाली महिला भी हैं।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिशासक परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर बीबी आर मोहन रेड्डी करेंगे।

प्रोफेसर नवीन कुमार नवानी ने बताया कि इस वर्ष कुल 2513 स्नातकों को उपाधि प्रदान की जाएगी।इन स्नातकों में 1277 स्नातक छात्र,794 स्नाकोत्तर एवं 442 पीएचडी छात्र हैं।आईआईटी के उपनिदेशक प्रोफेसर यूपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सोनिका तथा डीन नवीन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत