भगवानपुर । अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कांड़पाल का भगवानपुर पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कई कार्यकताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई।

शनिवार को कस्बे स्थित प्राचीन लाल मंदिर में बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कांड़पाल ने कहा कि राज्य में शीघ्र 50 हनुमान चालीसा केंद्र खोले जाएंगे। संगठन की ओर से पूरे देश में एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र खोलने का लक्ष्य है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय बजरंगी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता शक्ति केंद्र पर मंगलवार व शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने शक्ति की प्राप्ति होती है।

कहा कि हर ब्लाक में शक्ति केंद्र का संचालन किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय सह संगठन मंत्री इश्वरीय प्रसाद, क्षेत्र संगठन मंत्री मेरठ प्रांत सुभाष जोशी, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अकुंश पंडित, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री बोबी प्रजापति, जिला सह मीडिया प्रभारी भगवती प्रसाद, विनोद कश्यप, दिग्विजय सैनी, विजय चौहान, संजय धीमान, सुनील बजरंगी, शुभम बिष्ट, विनित सैनी, अमन प्रजापति, लोकेश, रुद्रप्रताप, गौरव सन्नी आदि मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत