*हैदराबाद से सांसद और AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा लोकसभा में शपथ ग्रहण के दौरान जो किया गया उसकी पूरी देश में आलोचना हो रही है.

ओवैसी ने सदस्यता ग्रहण करने के दौरान जय फिलिस्तीन का नारा लगाया था. इसे लेकर भगवानपुर में उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग करते हुए पुतला दहन किया गया.*

भगवानपुर. संसद में जय फिलिस्तीन नारा लगाने वाले सांसद असदुद्दीन ओवैसी बुरे फंसते नजर आ रहे हैं. पूरे देशभर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं, साथ ही उनकी संसद सदस्यता भंग करने की मांग की जा रही हैं. इधर भगवानपुर में भी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर तहसील चौराहे पर ओवैसी का पुतला भी फूंका .

सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय बजरंगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान की संसद में जयफलिस्तान जिंदाबाद कहकर ससद राष्ट्रीय भारतीय संविधान का अपमान करने वाले असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उसका पुतला दहन किया साथ ही तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन भेजकर ओवैसी की संसद सदस्यता समाप्त किए

जाने की मांग की इस अवसर पर अजय कश्यप , कन्हैया अग्रवाल ,हर्षित वर्मा, विनोद कुमार, मोनू कुमार, शुभम कुमार , अर्पित , सुधीर त्यागी, शिवम सैनी, नितिन कश्यप, विनय चौहान , राजीव शर्मा, शुभम बिष्ट , आकाश कुमार, बॉबी प्रजापति समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत