भगवानपुर:- दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार में शुक्रवार दिनांक 21 जून 2024 को 84 उत्तराखंड वाहिनी रुड़की हरिद्वार के तत्वाधान में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए|

जिसमे आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार के 70 , मदरहुड विश्वविद्यालय के 40 तथा राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल के 20 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में योग गुरु श्री ऋषिपाल जी ने अनेक योग कैडेट्स को करवाये। तथा योग गुरु श्री आकाश जी ने कैडेट्स को योग से होने वाले लाभों के बारे में परिचित करवाया ।

प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार शर्मा आर्य ने कैडेट्स को योग को नियमित है अपने दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस उपलक्ष में विद्यालय प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य श्री प्रवीण गर्ग ,श्री रचित अग्रवाल जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। एनसीसी चीफ ऑफिसर राजेश कुमार आर्य तथा कैप्टन आलोक कण्डवाल ने भी कैडेट्स का उत्त्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट उत्कर्ष यादव कैडेट सलमान कैडेट तन्नू कश्यप आदि उपस्थित रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत