*पत्रकार ने एक होटल स्वामी से एसडीएम के नाम से सेटिंग करने की बात कहते हुए 10 हजार रुपए प्रतिमा लेना तय किया *

रुड़की /भगवानपुर। पत्रकारिता बार-बार कलंकित होती जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी आज तक इस और अखबारों के मलिक और संपादक द्वारा मात्र उसे अखबार से हटा दिए जाने से इनके हौसले और अधिक बुलंद हो रहे हैं। हौसले बुलंद होने की बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हटा देने के कुछ महीनो बाद फिर दोबारा यह सेटिंग गेटिंग कर उन्ही अखबारों में काम करना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है

जहां पर एक अखबार के पत्रकार ने एसडीएम के नाम से हजारों रुपए प्रतिमाह ठगे हैं। इस मामले में तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर से एक पत्रकार एक अखबार में काम करता है। बताया गया है कि यह पत्रकार पूर्व में भी ठगी के मामले में अखबार से हटाया जा चुका है। लेकिन कुछ महीनो बाद फिर सेटिंग गेटिंग कर दोबारा से इस अखबार और इस जगह से उसे नियुक्त कर दिया जाता है जिसके चलते एक बार फिर इस पत्रकार के हौसले बुलंद हो जाते हैं और इन्हीं हौंसला के बलबूते इस बार इस पत्रकार ने एक होटल स्वामी से एसडीएम के नाम से सेटिंग करने की बात कहते हुए 10 हजार रुपए प्रतिमा लेना तय किया। बताया गया है

कि यह पत्रकार पिछले कभी समय से इस होटल स्वामी को डरा धमका कर वसूली कर रहा था। इतना ही नहीं इस पत्रकार द्वारा होटल स्वामी का पिस्टल का लाइसेंस बनाने के नाम पर भी 20 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित होटल स्वामी द्वारा मामले में तहरीर पुलिस को दी गई है तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्रकार के द्वारा ठगी किए जाने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही बताया गया है कि अखबार के संपादक को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने भी उसे अखबार से हटा दिया है जिसकी चर्चा भी क्षेत्र में आम है।वहीं दूसरी ओर उक्त मामले को लेकर एसडीम भगवानपुर से भी संपर्क किया गया और उनसे मामले की बाबत जानकारी चाहिए गई।

इसके बाद उन्होंने बताया कि यदि इस तरह का ऐसा कोई मामला है तो उक्त पत्रकार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत