रुड़की।मदरसा रहमानिया में नमाजे जुमा के बाद मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों की हुई बैठक में प्रधानाचार्य मौलाना अजहरूल हक ने कहा कि ईद-उल-अजहा के दिन अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी हो,ना कि इसमें कोई नुमाइश की जाए।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी करते समय दूसरे समुदाय की भावनाओं का भी ख्याल रखा जाए।कुर्बानी के बचे हुए अवशेषों को गड्ढे में दबाने तथा सड़क पर कुर्बानी के अवशेष ना फेंके जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मोबाइल वीडियो ना बनाई जाए।प्रसिद्ध समाजसेवी इंजीनियर मुजीब मलिक ने कहा कि कुर्बानी के दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा त्यौहार को प्यार-मोहब्बत और सादगी से मनाया जाए।डॉक्टर नैयर काजमी ने कहा कि समाज में फैली बुराइयां,नशाखोरी,बेपर्दगी,शादी विवाह में फिजूल खर्जी और खुराफान को बंद कर समाज के प्रबुद्ध लोग शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं।इस अवसर पर मोहम्मद मोफीक,मोहम्मद राशिद,हाफिज मोहम्मद अकरम,हाफिज मोहम्मद तलहा,मोहम्मद वसीम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

*रुड़की व आसपास ईद-उल-अजहा की नमाज का समय-*
प्रमुख ईदगाह प्रातः 8:00 बजे
मस्जिद बिलाल 5:45 बजे
मस्जिद शेख बेंच 5:45 बजे
जामा मस्जिद 6:00 बजे
मस्जिद हवा 6:00 बजे
मस्जिद उमर बिन खत्ताब 6:15 बजे
रामपुर ईदगाह 7:00 बजे
मदरसा इरफान उल उलूम 6:00 बजे




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत