रुड़की।सत्ती मोहल्ला निवासी हाजी इरफान खान ने अपनी पुत्री इकरा की शादी हारून खान पुत्र बाबर खान,निवासी कोटरवान मोहल्ला कस्बा व थाना ज्वालपुर के साथ लगभग डेढ़ वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से की थी।शादी में लड़की के पिता ने शादी का खर्च लगभग दो करोड़ के खर्च की बात बताई गई,इसके बावजूद भी शादी के बाद से लड़की को उसके पति हारून खान व सासु के द्वारा लगातार परेशान किया जाता रहा।

लड़की द्वारा बताया गया कि मुझे मारने के लिए घर में बात की जा रही थी।मैंने जब यह बात सुनी और अपने पिता को फोन किया तो मेरे माता-पिता और परिजन मुझे लेने के लिए मेरे ससुराल में पहुंच गए और में इनके साथ अपने घर रुड़की आ गई,वहीं पर मीडिया को जानकारी देते हुए इकरा ने बताया की मेरे पति का किसी गैर मुस्लिम लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है,जिसके चलते मेरा पति मुझे और मेरी बच्ची को भी मारते पीटते है।यहां तक कि मेरा खाना पीना भी काफी दिनों से इन लोगों ने बंद कर रखा था।मेरी सास मुझे शुरू से ही पसंद नहीं करती थी वो अपने बेटे यानी मेरे पति की शादी किसी अन्य जगह करानी चाहती थी।मेरी शादी मेरे ससुर ने कराई थी।मेरा पति हारून मेरी सास के कहने-सुनने में चलता है और बिना बात के मारपीट करता है,

जिसके चलते आज मेरा गला दबाने का भी प्रयास किया गया,जिसके लिए मेरे द्वारा कोतवाली ज्वालपुर में इन लोगों के नाम दर्ज एक शिकायत पत्र दिया गया।इस मामले की जाँच कर इन लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त धराओ में मुकद्दमा पंजीकृत किया जाए।इस घटना पर ज्वालापुर सीओ शान्तनु पाराशर ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई की रुड़की से एक लड़की की शादी ज्वालपुर में हो रखी है,जिसमें शादी विवाद पारिवारिक झगड़े के चलते मारपीट व तोड़ फोड़ की गई है,जिसमें नियमानुसार जाँच कर जो भी कार्यवाही बनेगी उस आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत किया जाएगा।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत