अगर आप में प्रतिभा हो तो वह किसी ना किसी रूप में प्रदर्शित हो जाती है। ऐसी ही प्रतिभाशील अफसर हैं आईएएस अनुराधा पाल। अनुराधा पाल उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के साँथ-साँथ वे अपने संयुक्त परिवार की डोर भी थामे हुवे हैं। अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुवे उन्हें जब भी समय मिलता है वे बैटमिंटन जैसे फुर्तीले खेल में भी हाथ आजमाते रहतीं हैं।
हाल ही पिथौरागढ़ जिले में आयोजित उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन टूर्नामेंट में अनुराधा पाल ने 35 प्लस आयु वर्ग कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुवे जीत हासिल की है। अनुराधा पाल ने उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन टूर्नामेंट द्वारा आयोजित बैटमिंटन प्रतियोगिता के महिला सिंगल, महिला डबल और मिक्स डबल के सभी चरणों में जीत दर्ज करायी है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत