रुड़की।तीर्थ नगरी हरिद्वार जनपद सहित उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की हुई ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मना कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार जनपद पर हुई प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सभी पांचो सीटों पर भाजपा की जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती मिलेगी।वरिष्ठ व्यापारी नेता अजय गुप्ता ने कहा कि जनकल्याणकारी नीतियों को एक बार फिर जनपद ही नहीं,बल्कि पूरे प्रदेश की जनता ने स्वीकार कर साबित कर दिया है कि केवल भाजपा ही उनका विकास कर सकती है।

इस अवसर पर पार्षद आशीष अग्रवाल,मुकेश गर्ग,विजय अग्रवाल,विशाल गुप्ता,अनिरुद्ध गुप्ता,शिवम अग्रवाल,राजीव गोयल,लक्की अग्रवाल,मन्नी आहूजा,संजय उपाध्याय एडवोकेट,अजेश अग्रवाल, विपिन गुप्ता,उमंग गुप्ता,अमरीश गुप्ता, रामनारायण सतीजा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी की जीत पर जश्न मना पटाखे छोड़े तथा अनाज मंडी के सभी दुकानदारों को मिष्ठान वितरित कर उन्हें जीत की बधाई दी।



तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत