रूड़की।हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर जहां पूरा देश नई उम्मीदों और उमंगों के साथ नवसंवत्सर का स्वागत कर रहा था,वहीं दक्षिणी कृष्णापुरी,मुजफ्फरनगर स्थित गोगा म्हाड़ी के पास साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धा आश्रम अनाथालय में इस पर्व को सेवा,संस्कार और संवेदनाओं के अद्भुत संगम के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महायज्ञ की आहुति के साथ-साथ रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल,समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु व डॉ०पहल सिंह सैनी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह,भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।इस खास मौके पर आश्रम में रह रहे वृद्धजनों और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विशेष भोज का आयोजन किया गया,जिससे हर कोई भाव-विभोर हो उठा।इस आयोजन की अगुवाई कर रही क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची सेवा वही है,जो जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान ला सके।उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल एक पर्व नहीं,बल्कि समाज के कमजोर और असहाय वर्गों के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने का दिन है।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में ऐसे आयोजन समाज को एक नई दिशा देते हैं और सेवाभाव को मजबूत करते हैं।आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया,मिठाइयां वितरित की गईं तथा सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।इस दौरान भावनाओं का ऐसा माहौल बना कि कई लोगों की आंखें नम हो गईं।यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं था,बल्कि यह संदेश भी था कि अगर समाज एकजुट होकर आगे बढ़े,तो कोई भी बुजुर्ग या बच्चा खुद को अकेला महसूस नहीं करेगा।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट का यह प्रयास मानवता,सेवा और संस्कार का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।इस मौके पर पंडित राजीव सिंघल,श्याम सुंदर,कमल सैनी,पूनम शर्मा सभासद,अंकुर सैनी,प्रीति मीनाक्षी, शर्मिला,अंजू,राखी भारती,मनोज सैनी,सीमा मेहरा,डॉo शिशपाल,देवेंद्र चौधरी,नीटू त्यागी,राजू सैनी,विनीत,शीतल,कल्लू,कृष्णा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत