देहरादून।उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष व उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के महासचिव व अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने उत्तराखंड की चीफ सेक्रेटरी श्रीमती राधा रतूडी से मिलकर उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व कुशलता के साथ कराए जाने,देश की प्रमुख चारधाम यात्रा की बेहतरीन व्यवस्था बनाये जाने और उत्तराखंड से हज यात्रा वर्ष 2024 के लिए हाजियों को सकुशल सऊदी अरब भेजने पर उनका आभार व्यक्त कर अभिनंदन किया।अफजल मंगलौरी ने देहरादून में मुख्य सचिव श्रीमति राधा रतूड़ी का सत्कार करते हुए कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उन्होंने प्रदेश के तीनों महत्वपूर्ण आयोजनों में प्रदेश के समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों तथा पुलिस विभाग के साथ दिन-रात परिश्रम और तालमेल करके जो सेवा का परिचय दिया है वह सराहनीय व स्वागत योग्य है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रथम महिला मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी प्रदेश की ऐसी ईमानदार और परिश्रमी अधिकारी हैं,

जो सादगी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति बनकर देवभूमि के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं,जिनपर पूरा प्रदेश गर्व करता है।उन्होंने कहा कि श्रीमती राधा रतूड़ी प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ उत्तराखंड की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों को भी सरंक्षित रखने के लिए अपना योगदान दे रही हैं।शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि श्रीमती राधा रतूड़ी के पति अनिल रतूड़ी ने भी उत्तराखंड में डीजीपी के पद पर रहकर एक आदर्श पुलिस अधिकारी के रूप में प्रदेश का गौरव बढ़ायाहै,जिनकी सेवाओं को उत्तराखंड की जनता आजतक भी याद करती है ।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत