रुड़की।नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा लगातार जारी हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं,जिस कारण दुर्गंध के चलते नगर वासियों को काफी परेशानी हो रही है।हड़ताल को समाप्त करने के लिए अधिकारियों से लगातार वार्ता हो रही है,

लेकिन अभी किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी है,इसी के चलते मेयर अनीता देवी अग्रवाल,नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी सहित निगम के अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर नगर स्वच्छ व सुंदर बनाने का संदेश दिया।निगम प्रशासन खुद सड़कों पर उतरकर स्वच्छता को लेकर पूरी तरह गंभीर दिखा,वही मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने बातचीत में कहा कि सफाई कर्मियों के साथ वार्ता हो रही है तथा जल्दी ही इसका हल निकाल लिया जाएगा और सभी सफाई कर्मी अपने कार्य पर वापस लौट आएंगे।नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि एसडीएम एके शुक्ला की मध्यस्थता में सफाई कर्मियों और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई है और जल्दी समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।उन्होंने कर्मचारियों की कुछ शर्तों के साथ हड़ताल समाप्त करने का इशारा भी किया।फिलहाल नगर में जगह-जगह पर कूड़े के अंबार लगे हुए हैं,

जिसे लेकर निगम प्रशासन ने खुद ही सड़कों पर उतरकर सफाई अभियान को अंजाम दिया और सड़कों पर फैले कूड़े को इकट्ठा कर निगम की गाड़ियों में भरवा कर भिजवाया।इस मौके पर मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल,पार्षद राकेश गर्ग,जेपी शर्मा,रमेश जोशी,मोहम्मद साहिल,सावित्री मंगल,रश्मि चौधरी तथा एसपी गुप्ता सहित अनेक पार्षद व कर्मचारी मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत