रुड़की।आल इंडिया मजलिस इतेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०नैय्यर काजमी ने पार्टी कार्यालय पर लंढौरा के मुस्लिम समाज के युवा नेता मोहम्मद मुर्सलीन राणा व मो०हारून को मजलिस की सदस्यता दिलाई।दोनों कार्यकर्ताओं को पार्टी की की रसीद काट कर पार्टी में शामिल किया तथा उनका पटका पहनाकर सम्मान किया।डॉ०काजमी ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से नफरत का माहौल कुछ लोगों द्वारा बनाया जा रहा है,उसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए भारी संख्या में हर समुदाय के लोग मजलिस में शामिल हो रहे हैं।दोनों युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद बेरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की नीतियों से प्रभावित होकर हम मजलिस में बिना शर्त पार्टी में सेवा के लिए शामिल हो रहे हैं।इस अवसर पर मजलिस के जिलाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वाजिद,सतीश कुमार बावरा,इरशाद पहलवान,जुल्फुकारठेकेदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती,पूजा-अर्चना कर भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
चौदस पर दो दिवसीय मेले का भंडारे के साथ हुआ समापन,गणमान्यजन रहे मौजूद
राजा पहलवान ने मिक्स मार्शल आर्ट इंडिया कॉम्बैट लीग नेशनल गेम में गोल्ड मेडल जीत किया शिक्षा नगरी का नाम रोशन
आर. एन. आई इंटर भगवानपुर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंगलवार को सेवानिवृत
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न मांगों को लेकर की चर्चा,मानदेय बढ़ाने सहित मांगे पूरा न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
सोलानी नदी शमशान घाट पर दो दिवसीय भव्य मेले के शुभारंभ से पूर्व हुआ यज्ञ,पूर्व मेयर सहित भक्तों ने दी आहुति