आज भगवानपुर के प्रतिष्ठित विद्यालय आर.एन.आई. इण्टर कॉलेज भगवानपुर जनपद हरिद्वार में धूमधाम से 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विद्यालय के प्रबंधक अनुराग गोयल ने विद्यालय प्रबंध समिति के परवीन गर्ग, मनोज अग्रवाल, बृजकिशोर गोयल, प्रधानाचार्य राजेश कुमार, शर्मिला नागर विद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मांगेराम, वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक कंडवाल, राजीव कुमार, समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में झंडा फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने देश की आजादी से लेकर देश के संविधान निर्माण में योगदान देने वाले वीर शहीदों का पावन स्मरण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी आज विद्यालय के प्रबंधक अनुराग गोयल और प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ठ कार्य के लिए आज सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से श्रीमती शर्मिला नागर, मांगेराम, ललित गर्ग, अंकुर अग्रवाल, मोहित सैनी, नितिन वशिष्ठ, अलका रानी, पूनम, चारु, आलोक, सचिन धीमान, अंकित शर्मा, राजीव कुमार, सारिका सैनी, आराधना, सचिन सैनी, विनय, राकेश, संजय, अंजू, भारत भूषण आदि एवं विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दर्जनों छात्र छात्राओं को भी सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह के उपरांत सभी को मिष्ठान वितरित कर समारोह का समापन किया गया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत