रुड़की।सत्य सनातन नारी शक्ति लखनऊ द्वारा श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सिविल लाइन,रुड़की में कल दोपहर बारह बजे सुंदरकांड पाठ,हनुमान चालीसा का पाठ व राष्ट्र कल्याण के लिए महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।दोपहर में होने वाले इस कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्र कल्याण,सुख,शांति व समृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक सपना गोयल ने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र के तीर्थ स्थान में हम यह कार्यक्रम कर रहे हैं,जिससे संपूर्ण संसार में शांति हो।प्रभु श्री राम की कृपा हो।प्रभु श्री हनुमान की कृपा हो।युवा पीढ़ी सनातन परंपरा पर चले।गुरुदेव आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी की कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 29 नवंबर शनिवार को यह कार्यक्रम दोपहर बारह बजे प्रारंभ होगा।दो बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा,जो सत्य सनातन नारी शक्ति लखनऊ की ओर से किया जा रहा है।सनातन धर्म रक्षिणी सभा रुड़की विशेष सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा है।रक्षिणी सभा के महामंत्री सौरभ भूषण शर्मा उक्त कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत