रुड़की।लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी हरी सब्जी लौकी खाने से करीब एक सप्ताह से जिंदगी और मौत से लड रही थी।नाजुक हालत के चलते एक के बाद एक चार अस्पताल बदले गये।लावरिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के स्वास्थ्य खराब होने की खबर जब उनके फैंस तक पहुंची,तो अस्पताल में खैरियत पूछने के लिए आसपास के जिलों से आये लोगों का तांता लगा रहा।लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रतिदिन मंदिरों एवं मस्जिदों में हाजारों हाथ भगवान एवं अल्लाह की इबादत में क्रांतिकारी शालू सैनी की सलामती के उठते थे,जिसकी बदौलत आज क्रांतिकारी शालू सैनी अपने घर और अपने फैंस के बीच मौत को मात देने के बाद वापसी की,जहां पर जनपद मुजफ्फरनगर के साथ-साथ पडोसी जनपदों से भी खैरियत पूछने के लिए शुभ चिंतकों की आवाजाही लगी हुई है।

क्रांतिकारी शालू सैनी की हालत को देखने के बाद केवल भगवान से उनकी सलामती और फिर से अपने बीच हंसते-खेलते देखने के दुआएं की गई।एक कहावत सुनी थी जिसका धरातल पर असर भी देखने को मिला है कि “जाको राखें साइयां मार सकै न कोए,बाल न बाका कर सके जो जग बैरी होए”।क्रांतिकारी शालू सैनी को यह मुहावरा पूरी तरह से चरितार्थ कर रहा है।बता दें कि जिस प्रकार से हरी सब्जी लौकी खाने के बाद उनकी हालत खराब हो गई थी,वह इतनी ज्यादा डरावनी थी कि कोई भी देखने के बाद ‘ओ नो‘, केवल भगवान के उपर भरोसा है,सब ठीक करेगा जैसी आवाज निकलती देखी गई थी।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत