रुड़की।आओ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं हम,इस मुहिम के साथ क्रांतिकारी शालू सैनी नेतृत्व में आवास विकास,शकुन्तलम कालोनी काशीराम आवास में सिलाई और ब्यूटिशियन सिखाने के लिए एक सेंटर की स्थापना की है।इस सेंटर का उद्घाटन महिला थानाध्यक्ष श्रीमती संगीता चौधरी ने फीता काटकर किया।वशिष्ठ अतिथि श्रीमति अंजली चौधरी ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यों की सहराना की।निःशुल्क सिलाई सेंटर संस्था की नगर उपाध्यक्ष बानी वर्मा की देखरेख में चलाने का निर्णय लिया गया।संस्था की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और बताया कि संस्था ने अभी तक सैकड़ों सेंटर खोले हैं और हजारों महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है।उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करना है।मुख्य अतिथि महिला थाना अध्यक्ष श्रीमती संगीता चौधरी ने संस्था की बढ़ाई और सेंटर के लिए उद्बोधन दिया।उन्होंने कहा कि संस्था का यह प्रयास महिलाओं के लिए बहुत ही सराहनीय है और इससे उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।उन्होंने संस्था को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।सेंटर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सिलाई और ब्यूटिशियन के क्षेत्र में प्रशिक्षित करना है,जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने अभी तक सैकड़ों सेंटर खोले हैं और हजारों महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है। संस्था का यह प्रयास महिलाओं के लिए बहुत ही सराहनीय है और इससे उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिल रही है।

संस्था की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि संस्था भविष्य में भी महिलाओं के लिए इसी तरह के कार्यक्रम चलाती रहेगी और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने सभी से संस्था के कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया।इस अवसर पर काजल सुधा प्रदेश अध्यक्ष साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट,जिलाध्यक्ष रेणु वर्मा,नगर उपाध्यक्ष बानी वर्मा,मंजू प्रजापति,अनुप्रिया यादव,नीरज सैनी,साक्षी सैनी व अजय पंडित आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत