भगवानपुर :- रामलीला शोभा सदन रंगमंच में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार को राम वन गमन, केवट संवाद व दशरथ मरण लीला का मंचन किया गया।
जैसे ही प्रभु श्रीराम वन को जाते है वैसे ही अयोध्या शोक में डूब जाती है। इस दौरान राजा दशरथ ने अपने प्राण त्याग दिए। दशरथ मरण का मंचन देख दर्शक भावुक हो गए।

श्रीराम को अयोध्या नरेश बनाने की तैयारियों के बीच दासी मंथरा रानी कैकेयी को भड़का देती है और राजा दशरथ से दो वरदान मांगने पर जोर देती है। जिसके उपरांत रानी कैकेयी भरत को अयोध्या की राजगद्दी और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती है। पिता की आज्ञा से राम, लक्ष्मण और सीता वनवास चले जाते हैं। रास्ते में उनका केवट से संवाद होता है। केवट उन्हें नदी पार करवाते हैं।
इसके बाद राजा दशरथ के प्राण त्यागने की लीला का मंचन किया जाता है। जब भरत और शत्रुघ्न को राम के वन गमन और दशरथ की मृत्यु का पता लगता है,तो वो अयोध्या वापस आते है। सूनी अयोध्या देखकर दोनों भाई परेशान होते हैं। राज महलों मे जब पता चलता है कि पिता दशरथ ने प्राण त्याग दिए हैं तो दोनों व्याकुल हो जाते हैं। वहीं राम-लक्ष्मण और सीता को वनवास भेजने की सूचना पर भरत ने माता कैकई को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद भरत पिता का अंतिम संस्कार कर प्रभु श्री राम से मिलने जाते हैं। विरह की लीला देखकर दर्शकों की आंखों में भी आंसू आ गए। इस अवसर पर
योगेश गोयल अंकुर गोयल अनुज गोयल,अभिषेक गोयल,नवीन गोयल,तुषार गोयल, राज सिंह साध, श्रवण अग्रवाल, सुरेंद्र धीमान, सौरभ शर्मा, रोहित अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अजीत धीमान, सचिन गोयल, कन्हैया अग्रवाल, भानु कौशल,, तरुण शर्मा, रावण सुनील शर्मा, बाणासुर विनीत शर्मा, परशुराम तरुण शर्मा, सीता कुलदीप गर्ग, राम मनोज धीमान, लक्ष्मण सर्वेश, दशरथ विकास शर्मा, विक्की पंडित बजरंगी, राहुल चौहान अमित शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत