भगवानपुर शोभा सदन रंगमंच रामलीला में सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया
*रामलीला शोभा सदन रंगमंच में चल रही विश्व प्रसिद्ध रामलीला के दूसरे दिन आज सीता जी का जन्म हुआ*
*रामलीला में सीता के जन्म की लीला एक ऐसे मंचन के रूप में प्रस्तुत की जाती है, जहाँ राजा जनक के खेत में उन्हें भूमि से प्राप्त किया जाता है, जो उनकी पवित्रता और भूमि से उनके जुड़ाव को दर्शाता हैरामलीला में सीता के जन्म की लीला एक ऐसे मंचन के रूप में प्रस्तुत की जाती है, जहाँ राजा जनक के खेत में उन्हें भूमि से प्राप्त किया जाता है, जो उनकी पवित्रता और भूमि से उनके जुड़ाव को दर्शाता है*

भगवानपुर:- शोभा सदन रंगमंच के तत्वाधान में रामलीला ग्राउंड में हर्ष और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया सीता जन्मोत्सव रामलीला के कलाकारों ने सुंदर-सुंदर झांकियां नृत्य मनोरंजन कर सभी भक्तगणों का मन मोह लिया रामलीला के अंकुर गोयल एवं समस्त गोयल परिवार आदि भक्ति गानों ने मिलकर धूमधाम से मनाया सीता जन्मोत्सव पुष्प वर्षा करके मनाया गया रामलीला मैदान में रामलीला के मंचन के दूसरे दिन शनिवार रात्रि सीता के जन्म की कथा-का मंचन भगवानपुर देहरादून के कलाकारों द्वारा किया गया दिखाया गया कि एक बार राजा जनक के राज्य मिथिला में अकाल पड़ गया, तब महाराज जनक ने ऋषियों ,मुनियों और विद्वानों से सलाह मांगी कि अकाल कैसे समाप्त किया जाए? सभी ने सलाह दी कि यदि आप स्वयं हल से भूमि को जोतेंगे, तब भगवान इंद्र की कृपा से मिथिला का अकाल दूर हो सकता है ,राजा जनक ने राज्य से अकाल को समाप्त करने के लिए और अपनी प्रजा के हित के लिए निर्णय लिया और स्वयं हल चलाने को तैयार हुए । राजा जनक ने भूमि को जोतना शुरू किया ,राजा जनक जब भूमि पर हल चला रहे थे तभी हल जाकर एक जगह अटक गया राजा जनक ने देखा कि हल की नोंक एक स्वर्ण कलश से अटकी हुई थी। राजा जनक ने स्वर्ण कलश को निकाला उस कलश में दिव्य ज्योति लिए एक नवजात कन्या थी। कन्या को राजा जनक ने अपनी पुत्री मान लिया। कन्या कलश में हल लगने की वजह से राजा को मिली थी,हल की नोंक को सीत कहते है ,इसलिए महाराज जनक ने कन्या का नाम सीता रखा।
योगेश गोयल अंकुर गोयल अनुज गोयल,अभिषेक गोयल,नवीन गोयल,तुषार गोयल, संदीप अग्रवाल राज सिंह साध, श्रवण अग्रवाल, सुरेंद्र धीमान, सौरभ शर्मा, तरुण शर्मा, राजेश कुमार,रोहित अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अजीत धीमान, सचिन गोयल,भानु कौशल, बुध सिंह, अंकित रावत, विकास शर्मा, गौरव शर्मा, विनीत शर्मा, सुशील, सर्वेश, राहुल बड़ी संख्या में आदि लोग मौजूद रहे




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत