रुड़की।रामपुर स्थित मकतब ए इकरा मदरसे में हुए शश्माई इम्तिहान में उलमाए इकराम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चे अपना भविष्य तभी सुधार सकते हैं,जब वह आधुनिक शिक्षा और दीनी शिक्षा को मेहनत कर हासिल करें।उलेमाओं ने कहा कि साल भर की हुई कड़ी मेहनत ही इम्तिहान में बच्चों को बेहतर अंकों से उत्तीर्ण कराती है,इसलिए बच्चों को चाहिए कि वह साल भर कड़ी मेहनत करें और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें।

इस मौके पर कारी मोहम्मद फरमान,मुफ्ती मोहम्मद मुस्तकीम,मुफ्ती मोहम्मद शाहवेज,मौलाना मोहम्मद उमर,मौलाना मोहम्मद आरिफ,कारी शमसुद्दीन,कारी अब्दुल वाजिद,मौलाना मोहम्मद आफताब आलम,मौलाना महताब अली,मौलाना मोहम्मद साजिद आदि ने मकतब ए इकरा में तालीम हासिल कर रहे बच्चों के परिणाम देखकर खुसी का इजहार किया तथा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।मदरसे के संचालक कारी मोहम्मद अकरम ने बताया कि उनके द्वारा इस संस्थान का संचालन वर्ष 2016 में किया गया था,जिसमें स्कूल से पढ़कर आने वाले बच्चों को दो घंटे निशुल्क शिक्षा दी जाती है,ताकि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत