रुड़की।भारी बारिश तथा प्राकृतिक आपदा से इस बार उत्तराखंड ही नहीं,बल्कि हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर व पंजाब राज्य सहित आदि कई राज्यों में भी भारी तबाही हुई है।इन राज्यों में हुई त्रासदी के चलते सरकार ही नहीं,बल्कि सामाजिक संस्थाएं तथा आमजन भी पीड़ित लोगों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं।पंजाब में हुई भारी त्रासदी को लेकर जहां गुरुद्वारा समिति द्वारा पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव सहायता की जा रही है,वहीं इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों,स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपना हाथ बटाया है।नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार भी पंजाब पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए हैं,उनका हर एक कदम जहां जरूरतमंदों,गरीबों,निर्धनों तथा असहाय लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ता है,वहीं इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पंजाब के लोगों के लिए भी उन्होंने अपना साहसिक कदम बढ़ाया है।इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार इकबालपुर शुगर मिल स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे,जहां उन्होंने माथा टेका तथा ईश्वर से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा पंजाब के लिए सुख-शांति की कामना की।इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को दालें,चावल,आटा,दवाइयां,बिस्किट,चीनी व पानी की बोतलें आदि आवश्यक सामग्री भेंट की,ताकि उनके द्वारा यह दी गई सहायता राशि जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके।चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि पंजाब के लोगों की मदद करना हम सबका दायित्व है और आज जिस तरह यह प्रदेश अधिकतर जलमग्न हो गया है तथा फसलों को भी भारी हानि हुई है,ऐसे में यहां के पीड़ितों के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है।गुरुद्वारा ग्रंथि सरदार सिंगारा सिंह,सरदार जगत सिंह,सेकेट्री इंद्रजीत सिंह,मंत्री व सेवादार संयम मनचंदा,हरमन सिंह,अंश चडढ़ा आदि ने चौधरी सुभाष नंबरदार द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता के लिए उनका आभार प्रकट किया।इस अवसर पर मोहित त्यागी,विनय त्यागी,पियूष त्यागी,बिल्लू त्यागी, दीपक चौधरी,डॉक्टर योगेंद्र कुमार,अमित मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत