रुड़की।श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा रजि०द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष में रुड़की में रामडोल शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई।इस दौरान सभा के प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमारी सभा लगभग डेढ़ सौ वर्षों से रामडोल का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ करती चली आ रही है।सभा के मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि रामडोल शोभायात्रा रुड़की नगर के श्री चोपड़ा धर्मशाला से आरंभ होकर आर्य कन्या स्कूल,नगर निगम पुल,पुरानी सब्जी मंडी चौक,अनाज मंडी चौक,पुरानी तहसील तथा मेन बाजार होते हुए रामदयाल चौक पर संपन्न हुई।शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र विभिन्न मंदिरों से आई झांकियां रहीं।शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची मेयर अनीता देवी अग्रवाल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने प्रतिभाग कर शोभायात्रा में आई भिन्न-भिन्न मंदिरों से झांकियां को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप ने कहा कि हमारी सभा द्वारा अतिथियों के अलावा सभी बैंडबाजों एवं झांकियां को सम्मानित किया गया।उपमंत्री गोपाल गुप्ता तथा नवीन अग्रवाल ने कहा कि हमारी सभा हमेशा सनातन धर्म का आगे बढ़ने का काम कर रही है।सभा के प्रधान विष्णु अग्रवाल एवं सोहनलाल मित्तल ने कहा कि सर्वप्रथम लड्डू गोपाल जी की पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से शोभायात्रा का शुभारंभ राम लला की आरती कर किया गया।इस अवसर पर विभोर अग्रवाल,गगन साहनी,अमित अग्रवाल,विकास गुप्ता,अनुज शर्मा सहित पंडित रोहित शर्मा,पंडित सचिन शर्मा,पंडित अनुज नारायण शुक्ला,चेतन पंडित,देवेंद्र शर्मा आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत