रुड़की।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम रुड़की की ओर से ‘घर-घर तिरंगा,हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य रैली का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ नगर निगम कार्यालय से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सेठ,मेयर अनीता अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल और नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर नहर पुल,मेन बाजार,सब्जी मंडी चौक होते हुए बीटी गंज से नेहरू स्टेडियम तक निकाली गई।

इस दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति और स्वच्छता के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया तथा 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।नगर निगम रुड़की के मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के साथ-साथ स्वच्छता और साफ-सफाई को प्राथमिकता देना था।नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत