रुड़की।मेयर अनीता अग्रवाल ने सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए ज्ञापन में रुड़की में साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर रुड़की रिवरफ्रंट का विकास करने तथा इसे अर्धकुंभ मेला-2027 की बजट योजना में सम्मिलित करने की मांग की है।मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि रुड़की नगर निगम की ओर से एक महत्वपूर्ण विकासात्मक प्रस्ताव आपके सम्मुख प्रस्तुत किया जा रहा है,जो उत्तराखंड राज्य के पर्यटन,सांस्कृतिक समृद्धि तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।रुड़की नगर एक ऐतिहासिक शैक्षिक और भौगोलिक दृष्टि से भी विशेष स्थान रखता है।यहां बहने वाली सोलानी नहर के किनारे रुड़की रिवरफ्रंट के रूप में एक सुव्यवस्थित और आधुनिक पर्यटन स्थल का निर्माण किया जाए,जिससे नगर का विकास हो सके।मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में उन्होंन क्रमशः नहर के सुरक्षित एवं सुनियोजित हिस्सों में नौकायन की सुविधा उपलब्ध कराने,स्वच्छ एवं स्वास्थित फ्रूट स्ट्रीट उत्तराखंडी व्यंजन एवं अन्य खाद्य विकल्पों के लिए एक स्वच्छ नियंत्रण युक्त फूड जोन विकसित करने,हरित पट्टी एवं मनोरंजन क्षेत्र,पर्यावरण संरक्षण तथा नगर को हराभरा बनाए रखने के लिए हरियाली युक्त उद्यान योग स्थल,साइकलिंग व जॉगिंग ट्रैक और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र की स्थापना एवं सुरक्षा व स्वच्छता की पुख्ता व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरे,सार्वजनिक शौचालय,नियमित सफाई,पीने का पानी तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत