भगवानपुर:- आज स्थानीय विद्यालय आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी रुड़की के कमान अधिकारी कर्नल आर रमेश तथा एडम अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह के द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में अंतर्राष्ट्रीय योग माह के अंतर्गत योग संगम, योग बंधन, हरित योग तथा योग प्रभाव आदि योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैडेट्स द्वारा विभिन्न प्रकार के योग तथा आसनों का अभ्यास किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा एनसीसी अधिकारी चीफ ऑफिसर राजेश कुमार आर्य द्वारा कैडेट को योग संबंधित अनेक रोचक तथा ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की गई ।

सीनियर डिवीजन एनसीसी अधिकारी कैप्टन आलोक कण्डवाल द्वारा कैडेट्स को योग से मिलने वाले लाभ के बारे में परिचित कराया गया। हरित योग कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में प्रधानाचार्य तथा समस्त स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय प्रांगण में अनेक प्रकार के छायादार फलदार पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार, कनिष्ठ लिपिक यश गोस्वामी और जतिन त्यागी सुशील ,बबली, ममता रानी, राकेश कुमार, तथा कैडेट्स ,वंश प्रिंस सैनी , कन्हैया, तनिष्का, जिज्ञासा आदि उपस्थित रहे |





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत