भगवानपुर :-विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आरएनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर में एनएसएस के स्वयंसेवक और सेविकाओं ने पौधा रोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार आर्य ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ है तो जीवन है। इसलिए हम सभी को मिलजुल कर पौधारोपण समय पर करते रहना चाहिए।

बृहस्पतिवार को भगवानपुर आर एन आई इंटर कॉलेज विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों और एनएसएस के स्वयंसेवक और सेविकाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एनएसएस के स्वयंसेवक और सेविकाओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में आरएनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार आर्य, विद्यालय के प्रधान लिपिक मांगेराम, कार्यक्रम अधिकारी आराधना, सह प्रभारी ललित गर्ग, चारु देवी, सुशील, बबली आदि उपस्थित रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत