रुड़की।अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें उत्तराखंड के कैबिनेट शिक्षा मंत्री डॉ०धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदना गायन के साथ हुआ,इसके पश्चात विद्यालय की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र,स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।शिक्षा मंत्री डॉ०धन सिंह रावत ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने एवं सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों की बराबरी पर लाने हेतु संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि “अटल उत्कृष्ट विद्यालय” योजना के माध्यम से प्रदेशभर में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा,संसाधन और वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग तथा राज्य सरकार शिक्षा को लेकर हरिद्वार जनपद में ही नहीं,बल्कि पूरे प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ने के लिए प्रयासरत है और इस वर्ष हरिद्वार जनपद में लगभग ग्यारह करोड़ की धनराशि से सरकारी विद्यालयों के सौंदर्य करण,बेहतर सुविधा तथा बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए खर्च कर रही है।उन्होंने विद्यालय में नवनिर्मित कक्षों एवं सुविधाओं का लोकार्पण भी किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,दायित्वधारी मंत्री शोभाराम प्रजापति,विधायक प्रदीप बत्रा,रेलवे बोर्ड की सदस्य पूजा नंदा,मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता,खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर आदि ने संबोधित किया।प्रधानाचार्य दुर्गेश नंदिनी ने सभी का धन्यवाद कर समारोह का समापन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सतीश सैनी,खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर अभिषेक शुक्ला,खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौड़ के अलावा पुरस्कृत किए जाने वाले छात्रों में उदय शुक्ला,ताबिश चांद,समीर अहमद,पार्षद नवनीत शर्मा,अनुराग त्यागी,सूरज नेगी,शुभम शर्मा,पंडित दिनेश कौशिक,विवेक चौधरी,सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,विकास प्रजापति,भारती गुप्ता,भाजपा नेता नरेश शर्मा,युवा नेता ध्रुव गुप्ता,
![]()
ललित मोहन जोशी मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत