मंगलौर।इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के सदर मौलाना तौकीर रजा खान ने मंगलौर पहुंचकर हजरत शाह विलायत की दरगाह में चादरपोशी की।इस दौरान उन्होंने देश में अमन-सलामती व भाईचारे के लिए दुआएं की।मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि हिंदुस्तान में सूफी संतों ने हमेशा कौमी एकता और मोहब्बत का पैगाम दिया है,यही देश की गंगा-जमुनी तहजीब का आईना भी है।मंगलौर पहुंचने पर आला हजरत अहमद रजा खान बरेलवी के रूहानी जानशीन मौलाना तौकीर रजा ने शाह विलायत दरगाह पहुंचकर चादरपोशी की।उन्होंने कहा कि हम सिर्फ अपने बुजुर्गों की नाफरमानी की वजह से परेशान है।

कहा कि मुल्क जिन हालात से गुजर रहा है उसमें जरूरी है फिरकापरस्ती को भुलाकर अपने बुजुर्गों के नक्शे कदम पर चलना चाहिए।उन्होंने कहा कि मंगलोर लंबे समय से बुजुर्गों का मसकन रहा है और यहां से इल्म और दीन की रोशनी दूर तक फैली है।हजरत शाह विलायत के सज्जादानशीं शाह वकार चिश्ती ने कहा कि हजरत के जानशीन के तौर पर मौलाना तौकीर रजा खान की मंगलौर आमद बाईसे फक्र है।मंगलौर पहुंचने पर सज्जादनशी शाह वकार चिश्ती,काजी नूरुद्दीन,अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौर ने मौलाना तौकीर रजा का मंगलौर पहुंचने पर स्वागत किया और उनकी दस्तार बंदी की।इस अवसर पर मंगलौर के वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक काजी निजामुद्दीन,झबरेड़ा०विधायक वीरेंद्र जाती,मंगलौर पालिकाध्यक्ष मोहिद्दीन अंसारी,पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम,नवाज काजमी,फरमान खान,सूफी मेहरबान,डॉक्टर कमाल अनवर व चौधरी प्यारे मियां उपस्थित रहे।




प्रीतम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आपको 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न