रुड़की।ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।हत्या की वजह ई-रिक्शा की बैटरी बनी।जानकारी के मुताबिक रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुनहरा निवासी मिठवा पुत्र ईलम चंद अपने पुत्र बैटरी रिक्शा चालक मुन्ना उम्र 31 वर्ष के लापता होने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर खोज की गुहार लगायी थी।विगत 18 मई को मुन्ना का शव सालियर-मंगलौर हाईवे के किनारे बरामद हुआ था।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया।पुलिस ने मृतक के परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले।जांच में सामने आया कि मृतक के ई-रिक्शा से दो बैटरियां गायब थीं तथा उसका मोबाइल फोन घटनास्थल पर नहीं मिला,जिससे लूटपाट की मंशा से हत्या की आशंका मजबूत हुई। गंग नहर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति गुरुरामराय इंटर कॉलेज के पास ई-रिक्शा चालकों की बैटरियां बेचने बातचीत चल रही थी।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।सख्ती से पूछताछ में दोनों ने मुन्ना की हत्या की बात कबूली।पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वीकार किया कि आशीष द्वारा जनलक्ष्मी फाइनेंस से लिए गए लोन की 7500 रुपए की किश्त चुकाने के लिए उन्होंने मृतक मुन्ना को ई-रिक्शा बुकिंग के बहाने बुलाया और सलियर से मंगलौर हाईवे पर सुनसान जगह ले जाकर शराब पिलाई।इस दौरान राहुल ने चुपचाप रिक्शा के पास जाकर बैट्री निकालने लगा,जिसे मुन्ना ने देख लिया।मुन्ना ने राहुल का विरोध करते हुए हाथापाई की राहुल का साथ देते हुए आशीष ने अपनी बेल्ट से गला घोंट दिया और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।शव को उन्होंने निर्माणाधीन मकान में छुपा दिया था।पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल,सीओ रुड़की नरेंद्र पंत,सीओ मंगलौर विवेक कुमार,इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव,गंग नहर इंस्पेक्टर आरके सकलानी सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।पुलिस टीम में एस आई अजय शाह,अंकुर शर्मा,प्रवीण बिष्ट,नवीन कुमार,राजीव उनियाल,पंकज कुमार,मनीष कवि,हेड कांस्टेबल इसरार,नूर हसन,नितिन,प्रभाकर थपलियाल,राकेश राणा,पवन नेगी,रणवीर सिंह,मनमोहन,अजय दत्त,अर्जुन सिंह,अजय काला,राहुल नेगी व महिपाल सिंह मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत