84 उत्तराखंड वाहिनी एन सी सी के कमान अधिकारी महोदय कर्नल आर रमेश द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार आर्य को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तथा प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष में आज विशेष सम्मान चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। कर्नल रमेश द्वारा आदरणीय प्रधानाचार्य के कार्यों की प्रशंसा की गई और अन्य एनसीसी अधिकारियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए निर्देशित किया। प्रधानाचार्य जी द्वारा इस उपलक्ष में एनसीसी कार्यालय में विशेष भोज का आयोजन किया गया। सभी एनसीसी अधिकारियों ने प्रधानाचार्य जी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्यो को करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार, कार्यालय अधीक्षक गोपाल शर्मा कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर सहित समस्त एनसीसी एएनओ और सिविल स्टाफ उपस्थित रहा।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत