भगवानपुर। बूथ संख्या-56 में बाल विकास परियोजना कार्यालय का भ्रमण करने के साथ ही बूथ संख्या-66 में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नितिन गोयल के निवास पर जलपान के पश्चात बूथ संख्या-58 पर भाजपा नेताओं जगदीश कुमार,सुरेंद्र वर्मा एवं अजय गोयल के निवास पर जाकर सम्मानित किया।अपनी पार्टी के झंडा लेकर बूथ की गलियों में केंद्रीय व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया।ग्राम खानपुर में चौपाल लगाकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की रीति-नीति पर चर्चा की गई।

संगठन की ओर से भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से ग्रामवासियों एवं भगवानपुर के आमजन को जानकारी दी और अन्य दलों से भारतीय जनता पार्टी अलग क्यों है,उसके बारे में भी बताया कि भाजपा की सरकार ने सबको साथ लेकर सभी का विकास किया है,जिसका परिणाम आज यह है कि विश्व में भारत की ओर सभी देश नजरे टिकाएं बैठे हैं।महिलाओं के प्रति सम्मान एवं उन्हें सरकार एवं संगठन में सही भागीदारी दी जा रही है,जिससे हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही हैं।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विराट गोयल,पूर्व मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल,भाजपा नेता विभोर अग्रवाल,आदित्य शर्मा,अरविंद भारद्वाज आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत