रुड़की।फोनिक्स के चेयरमैन तथा वरिष्ठ समाजसेवी चैरब जैन ने नगर निगम की नवनिर्वाचित प्रथम महिला मेयर अनीता अग्रवाल एवं समस्त पार्षदों सहित नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह तथा मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि वह सभी नए व पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी।पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा।मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि वे तथा सभी पार्षद नगर के विकास के लिए कृत-संकल्प हैं और सभी मिलकर नगर को स्वच्छ सुंदर एवं समस्याओं से मुक्त नगर बनाएंगे।युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि चैरब जैन ने नगर के सभी पार्षदों एवं मेयर सहित नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान करना बहुत ही सराहनीय है,

इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।फोनिक्स के चेयरमैन चैंबर जैन ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि मेयर तथा पार्षद जहां नगर के विकास कार्यों में चार चांद लगाएंगे,वहीं नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्टी पदाधिकारी मिलकर पार्टी को मजबूत कार्य करने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर विकास करने में विश्वास रखती है।संचालन पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत